बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पटना में महागठबंधन हुई। चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में शामिल दलों की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी दलों ने आपसी सहमति से एक कोर्डिनेशन कमेटी बनाई है। कोर्डिनेशन कमेटी में सभी दलों के नेता रहेंगे। तेजस्वी यादव इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे।

बैठक खत्म होने के बाद राजद कार्यालय से बाहर निकले VIP चीफ मुकेश सहनी ने मीडिया को बताया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी में हर पार्टी से दो लोग होंगे, हर पार्टी से एक लीडर होंगे, एक सहयोगी होंगे। सभी लोगों को मिलकर एक डिसीजन लिया जाएगा। हमलोग ने कई पॉलिसी बनायी है, आगे वो सब भी आप लोगों को बताया जाएगा। हमारे गठबंधन में कही कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
क्या पशुपति पारस को महागठबंधन से मिला न्योता.. जानिए रालोजपा को लेकर मीटिंग में क्या हुआ फैसला
मुकेश सहनी से जब सवाल किया गया कि 25 से 30 फिर से नीतीश का पोस्टर लगाया गया है। इसपर सहनी ने कहा कि वो जीतेंगे ही नहीं। लगाने के लिए वो कुछ भी लगा सकते हैं। एक एक आदमी से आपलोग जा कर पूछ लीजिए कि क्या आप नीतीश कुमार को वोट देना चाहते हैं, तो आपको जवाब मिल जाएगा।
तेजस्वी होंगे महागठबंधन के बॉस.. कांग्रेस ने भी लगा दी मुहर, जनता के बीच मजबूती के साथ जाएंगे सभी दल
वहीं NDA में जाने के सवाल पर मुकेश सहनी भड़क गये. उन्होंने कहा कि देखिए मेरा अपना तेवर और कलेवर है। हम जो भी चीज करते है, डंके की चोट पर करते है। भाजपा इतना नौटंकी पर उतर गया है। किस तरह से ओछा बयाना दिया जा रहा है कि रात को मिल रहे हैं। मुकेश सहनी का क्या इतना बुरा दिन आ गया कि इन लोगों के पीछे-पीछे हम लोग घूमेंगे। आने वाले समय में मजबूती से हमलोग अपनी विचारधारा वाली सरकार बनाएंगे।





















