बिहारके कई जिलों में अभी बाढ़ की भयावह स्थिति है। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कल भोजपुर (Bhojpur Flood) के जवइनियां गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस क्रम में व्यक्तिगत स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की। साथ ही मौके पर ही उन्होंने अधुकारियों को फोन लगा कर बढ़ पीड़ितों की तुरंत मदद करने को कहा।
Rakshabandhan: आज से दो दिन पूरे बिहार में करिये फ्री बस यात्रा.. नीतीश सरकार का महिलाओं को तोहफा
उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी में सैकड़ों घर बह गए हैं और हज़ारों लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इस त्रासदी को देखकर मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रशासनिक स्तर से लेकर मानवीय स्तर तक, हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। उन्होंने कहा कि भोजपुर (आरा) के जवइनियां गांव में इस बार की भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। हजारों लोगों की ज़िंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा को करीब से महसूस किया और अपनी ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की। शासन-प्रशासन और समाज से अपील है कि आगे बढ़कर अपने स्तर पर लोगों की हरसंभव मदद करें ताकि यह लोग भी दोबारा एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह आपदा है जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शुरू से ऐसे लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। पशुओं के चारा की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी से बात किया हूँ। ऐसे समय में सभी लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिस पर सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। जब महागठबन्धन की सरकार बनेगी तो मुआवजा पॉलिसी में परिवर्तन किया जाएगा। फिलहाल जिनके घर कटाव में विलीन हो गए हैं, उन्हें सरकार जल्द मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भयानक त्रासदी आई है, लेकिन सरकार का कोई मंत्री अब तक यहां नहीं पहुंचा है। इससे सरकार की प्राथमिकता समझी जा सकती है।






















