RANCHI : मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर रविवार को 32 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स, रांची के मॉर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया। इसके बाद इसे जुमार नदी के तट पर लेकर गए। वहाँ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा यह अभियान नौ वर्षों से चल रहा है। आज इसका 50वाँ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 9 सालों में अब तक कुल 1,655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष के अलावा सदस्य रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, संदीप कुमार, अरुण कुटारियार, सीताराम कौशिक, संजू कुमार, राहुल चौधरी, विकास सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, नीरज खेतान और सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे।




















