BOKARO : सतर्कता विभाग द्वारा भारत सरकार का PIDPI कार्यक्रम के तहत आयोजित संगीत कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय और डीनोबिली विद्यालय के छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत से संबंधित संगीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। 16 अगस्त से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के 3 महीने का जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्राओं ने ” रिश्वत लेने से अच्छा था, भिक्षा लेकर जी लेते” और ” माता-पिता ने पढ़ा लिखा कर अफसर बना दिया, आज देखकर लगता है, बड़ा गुनाह किया। जैसे संगीत सुनाकर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारी के मन में भ्रष्टाचार के प्रति घृणा पैदा करने की कोशिश की गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान सुनील कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में छात्राओं और उनके गुरुओं के संगीत की सराहना की और कहा कि यह संगीत वाकई मार्मिक है। लोगों को यह समझना चाहिए कि कोई व्यक्ति पेट काटकर अर्थात कम खाना खाकर अपना जीवन यापन करता है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग उसे भी शोषण करते हैं। इससे दुर्भाग्य की बात और कुछ नहीं हो सकती। हटाओ भ्रष्टाचार , भगाओ भ्रष्टाचार के संकल्प को उन्होंने दोहराते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत हम सभी का संकल्प है। भारत सरकार ने पीआईडीपीआई कार्यक्रम के तहत लोगों को जागृत की है। इसमें हम सभी लोगों को शामिल होकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक रामप्रवेश शाह, मुख्य महाप्रबंधक पीके मिश्रा, उप महाप्रबंधक प्रशासन टी टी दास, उप महाप्रबंधक के के सिंह, मानवेंद्र प्रियदर्शी, दिलीप कुमार, महावीर ठाकुर, डॉक्टर परमवीर कुमार, सतर्कता पदाधिकारी राजकुमार चौधरी, अक्षय कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।
Bihar Voter List 2025: वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब क्या? 1 अगस्त से शुरू होगी नई मौक़े की प्रक्रिया
Bihar Voter List 2025: बिहार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चल रहे विवादों के बीच चुनाव आयोग...