बिहार में यह चुनावी साल है। चुनावी साल होने के नाते बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर भी सियासत हो रही है। कल (24 मार्च) राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से मुस्लिम समुदाय के लोगों को इफ्तार पार्टी दी गई। या पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर की गई। इफ्तार पार्टी में लालू प्रसाद यादव. तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ राजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस भी मौजूद रहे। लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में कई मुस्लिम संगठन के लोग भी शामिल हुए। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी दी गई थी, लेकिन इस इफ्तार पार्टी का कई मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार किया था। वहीं लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कई मुस्लिम संगठन के लोग एवं भीड़ देखकर राजद नेता काफी गदगद दिखे।
लालू के मंच पर बार बालाओं का नृत्य और ‘माई का लाल’ बयान से गरमाई बिहार की राजनीति

वही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी की तरफ से भी पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता मौजूद रहे। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि इफ्तार पार्टी भाईचारे के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठन के लोगों को राजनीतिक दलों से अलग हटकर सोचना चाहिए। बता दें कि मुस्लिम तंजीमों में चिराग की इफ्तार पार्टी के बहिष्कार का भी ऐलान किया था।