पटना में स्टेशन के पास स्थित होटल में एक महिला सिपाही की डेड बॉडी मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ आए युवक ने महिला के सर में गोली मारी कर फरार हो गया है। वहीं होटल के रुम नम्बर 303 में मृतक सिपाही की बॉडी नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी, कमरे में खून और सिंदूर बिखरा पड़ा था। मामला दोपहर 12 बजे की है।जिस महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या की गई है वह भागलपुर के स्पेशल ब्रांच में प्रतिस्थापित थी और वह पहले से शादीशुदा है शोभा का एक बच्चा भी है ।
मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ह’त्या
मौके से आरोपी युवक फरार
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही एक युवक के साथ होटल मीनाक्षी के कमरा संख्या 303 में ठहरा हुआ था। होटल बुकिंग के समय शोभा के साथ मौजूद युवक ने खुदको उसका पति बताया था और दोनों ने जहानाबाद के होने का पहचानपत्र भी होटल में जमा करवाया था साथ आए युवक सुबह नास्ता लाने के बहाने होटल से निकल गया जिसके बाद वह नहीं लौटा। शक होने पर कर्मी ने कमरे में देखा तो महिला की बॉडी पड़ी थी।कमरे का बेसिन टूटा हुआ था साथ ही कमरे में सिंदूर और खून था। मामले की जानकारी मिलते ही होटल में कोतवाली थाने के पुलिस के साथ-साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार में बताया कि महिला के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है।उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास घटी है । होटल के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।




















