महाराष्ट्र में गुरुवार को फैक्ट्री में ब्लास्ट होने 7 लोगों की जान चली गई। ठाणे में हुए इस ब्लास्ट के बाद काफी लोग अंदर फंसे रहे। रेस्क्यू टीमों ने कई दर्जन लोगों को बाहर निकालकर बचाया। 50 से अधिक घायल हुए हैं। ब्लास्ट की वजह ब्वायलर का फटना है। MIDC Phase 2 में यह केमिकल फैक्ट्री है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि ऐसी खतरनाक कैटेगरी की फैक्ट्रियों को गैर-आवासीय क्षेत्रों में शिफ्ट किया जाएगा।
8 लोग निलंबित
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। 8 लोगों को निलंबित किया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था हुई है। मैंने कलेक्टर से चर्चा की और वह भी 10 मिनट में मौके पर पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।
5-5 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा : शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि फैक्ट्री में ब्लास्ट से आसपास की 6-7 फैक्ट्रियों और आवासीय प्रॉपर्टीज को नुकसान पहुंचा है। अब सरकार प्लान बना रही है कि इस तरह की बेहद खतरनाक कंपनियों को रेड कैटेगरी में रख इनको गैर-आवासीय क्षेत्रों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा द्वारा दिया जाएगा। मारे गए कर्मचारियों को कंपनी भी मुआवजा देगी।