हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद भाजपा के नेताओं का जोश हाई है। इसमें उन नेताओं का जोश तो डबल हाई है, जो अमूमन जोशीले बयानों के लिए जाने जाते हैं। इसी में शामिल हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जिन्होंने हरियाणा की जीत का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “हरियाणा में’एक मोदी सब पर भारी’ का नतीजे देख रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने राहुल गांधी सबक सिखाया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया, न कि राहुल गांधी के बयानों पर। सभी किसान और पहलवान हमारे साथ हैं।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि “हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है। वे भाजपा के सामने कहीं नहीं टिकते।”