आंध्रप्रदेश में भाजपा और तेलगू देशम पार्टी का गठबंधन हो गया है। इसमें जेएसपी भी शामिल है। गठबंधन को लेकर टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू ने ट्वीट किया है। ट्वीट में चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि “अमरावती में आज, भाजपा, टीडीपी और जेएसपी ने एक मजबूत सीट-बंटवारे का फार्मूला बनाया। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ, आंध्र प्रदेश के लोग अब हमारे राज्य को पुनः प्राप्त करने और मार्ग प्रशस्त करने की दहलीज पर खड़े हैं।”
देश में CAA लागू, पड़ोसी 3 देशों के अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, समझें पूरा कानून
आंध्र प्रदेश में इस फार्मूले पर हुआ गठबंधन
आंध्र प्रदेश में हुए इस गठबंधन का फार्मूला भी सामने आ गया है। इसमें लोकसभा चुनाव में भाजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि टीडीपी 17 और जेएसपी 2 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। जबकि 144 पर टीडीपी और 21 पर जेएसपी चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ ही होंगे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/image-19.png)