लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। इसके साथ ही ओडिशा में पहली बार भाजपा अपना सरकार बनाएगी। शाम 5 बजे बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी शपथ लेंगे, राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। PM के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा और उत्तराखंड के CM भी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। मोहन चरण माझी के सात दो डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा के अलावा 13 मंत्री भी शपथ लेंगे।
‘गांधी परिवार में राहुल गांधी से ज्यादा निकम्मा और भगोड़ा कोई नहीं’
सीएम के साथ 13 विधायक ले सकते हैं शपथ
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, माझी मंत्रिमंडल में 13 विधायक- सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन के भी शपथ लेने की संभावना है।
20 राज्यों तक पहुंची भाजपा ने हासिल कर लिया क्षत्रपों का सबसे बड़ा गढ़
पहली बार ओडिशा में बीजेपी को मिली बहुमत
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार और 24 साल बाद आदिवासी मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। BJD के नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे।