राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) राजकपूर के कोर्ट में शनिवार को परिवाद दाखिल किया गया है। दरअसल, बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया है।
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बारे में जब मीडिया ने सोनिया गांधी से सवाल पूछा था, तब उन्होंने सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आपस में बात करते हुए राष्ट्रपति को पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज किया था। राष्ट्रपति के संबोधन को दोनों मां-बेटा ने झूठे वादे करार दिए थे। जिसका वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने समर्थन किया था।
5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है… आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे पीएम मोदी
यह परिवाद भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि सोनिया, राहुल और प्रियंका ने राष्ट्रपति को अपमानित करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति के लिए इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है। सीजेएम कोर्ट 10 फरवरी को परिवाद पर सुनवाई करेगा।