आज दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक हो रही है। उससे पहले कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश समिति में सदस्य हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति का गठन किया है। बताया जा रहा है कि ये समिति लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन के मामलों को देखेगी।