केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से लोकसभा में चर्चा की शुरुआत होगी। चर्चा तीन दिनों तक चलेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हो सकती है। वही 11 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे। चर्चा के लिए दोपहर 12 बजे से शाम को 7 बजे तक का समय रखा गया है। 9, 10 और 11 अगस्त को इसी समय पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को शाम चार बजे जवाब दे सकते हैं।
मधुबनी: पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने मिथिला हाट का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिया ये निर्देश
9 से 11 जुलाई तक होगी चर्चा
दरअसल कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। जिसे लोकसभा स्पीकर ने 26 जुलाई को स्वीकार भी कर लिया। 9 से 11 जुलाई तक चर्चा के लिए समय निर्धारित कर दी है। उधर भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर तीनों दिन लोकसभा में मौजूद रहने को कहा है। बता दें कि ये दूसरी बार है जब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने जा रहा है। इससे पहले मोदी सरकार के पहले टर्म के दौरान साल 2018 में प्रस्ताव आया था। जो बुरी तरह से फेल हुआ था। इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव का फेल होना लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि लोकसभा में अकेले भाजपा के पास 301 सांसद हैं। गठबंधन एनडीए के पास 333 सांसद हैं।