आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में विनेश फोगाट का भी नाम है, जिन्हें कांग्रेस ने जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। विनेश 6 सितंबर को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। जुलाना में विनेश की ससुराल है। पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 विधायकों को टिकट दिया गया है। कांगेस ने किसी विधायक का टिकट नहीं काटा है।
विनेश के साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पुनिया को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।