हरियाणा में रेवाड़ी जिले की 3 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी। रेवाड़ी से भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव 900 वोट से आगे चल रहे हैं। रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव (Chiranjeev Rao) दोबारा चुनावी मैदान में हैं। नतीजे के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव, भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव से पीछे चल रहे हैं।
चिरंजीव राव वर्ष 2019 में रेवाड़ी के विधायक चुने गए थे। बता दें कि रेवाड़ी विधानसभा सीट से पांच प्रत्याशियों ने आवेदन किया था जिसमें से रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव को पार्टी ने दोबारा मौका दिया। वर्ष 2019 के चुनाव में चिरंजीव राव ने भाजपा के प्रत्याशी सुनील मूसेपुर को 1300 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था।
हरियाणा में रोमांचक हुई लड़ाई… जम्मू और कश्मीर की सभी सीटों पर रुझान आए, INDIA अलायंस को बहुमत
चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी सीट से छह बार विधायक रह चुके एवं उनके दादा राव अभय सिंह रेवाड़ी के प्रथम विधायक रहे हैं। चिरंजीव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद है।