ओडिशा के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब भाजपा ने नया सीएम ढूंढ़ लिया है। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। साथ ही भाजपा ने तय किया है कि ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव होंगे। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इन दोनों नाम पर मंजूरी दी गई।
ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। वे 12 जून को दोपहर 2:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे।
ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 78 सीटें जीती है। जबकि बीजेडी को 51 सीटें मिली। कांग्रेस वहां सिर्फ 14 सीटों पर सिमट गई। जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आई हैं।