ससंद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कुछ कहा
राष्ट्रपति ने कहा कि माननीय संसद संसद के बैठक संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। 75 साल संविधान का पूरा हुआ है। बाबा अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं को नमन करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि महाकुंभ का जिक्र किया और वहां भगदड़ में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।
2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी
राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश निर्णयों को लागू होते देश रहा है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं आदि को प्राथमिकता दो रही है। 3 करोड़ परिवारों को घर देने का फैसला हुआ है। सरकार गांव में आबादी के लिए सौमित्र योजना के लिए 2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी किया गया है। पीएम किसान के तहत 41 हजार करोड़ की राशि मिली है। जनजातीय लोगों के लिए भी 80 हजोर करोड़ का प्रावधान किया गया है।
आयुष्मान योजना और वंदे भारत
आयुष्मान योजना के तहत 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज के लिए हर 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी जिससे उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25 हजार बस्तियों को जोड़ने के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ है।
मां लक्ष्मी गरीब, मध्यम वर्ग पर विशेष कृपा बनाए रखें… बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन
6 माह में 17 नई वंदे भारत और एक मनोभारत ट्रेन मिली है। वन नेषशन वन इलेक्शन के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। 10 साल में विकसित भारत की ओर तेजी से कदम बढ़ें हैं। भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। सरकार ने सेवा , सुशासन आदि को प्रथमिकता में रखा है। सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, जिसका मकसद है विकसित भारत का निर्माण।
शौचालय और उज्जवला योजना
स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर जैसी योजना के तहत गरीबों को सम्मान रहने का अधिकार मिला है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। मध्यम वर्ग जितने सपने देखेगा देश उतना ही उड़ान भरेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। ये वेतन वृद्धि का आधार बनेगा। UPS का निर्माण किया गया है। मध्यम वर्ग का अपने घ का सपना पूरा करने के लिए RERA जैसे कानून बनाए गए हैं। लोन पर सब्सिडी दी जा रही है।
उड़ान योजना ने 1.5 करोड़ लोगों को हवाई जहाज में उड़ने का सपना पूरा किया है। हर विषय की पढ़ाई के लिए सीटों में वृद्धि की गई है। सरकार ने टैक्स से जुड़े मसलों को आसान किया है। पारदर्शिता बढ़ाई गई है। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को स्वयं फैसले का अधिकार लिया गया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बड़ा कदम है। स्व्यं सहायता समूह के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं और इसे 3 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।
नेचुरल फार्मिंग को बढ़ाया जा रहा है और हमारा पशुधन मजबूत हो रहा है। ड्रोन दीदी योजना का भी जिक्र। बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और कंपनियों का नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां आज ओलंपिक में मेडल ला रही हैं और देश का मान बढ़ा रही हैँ।