आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान खूब वाद-विवाद देखने को मिला। चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी से हुई । उन्होंने मणिपुर के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बोलने का मौका मिला। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद के अंदर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। दरअसल भाजपा की तरफ से कहा जा रहा कि राहुल गांधी ने महिला सांसदों को देख कर फ्लाईंग किस किया है। बात यहां तक बढ़ गई की भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
सम्राट चौधरी की नई टीम, प्रदेश कमेटी का गठन, अधिसूचना जारी
स्मृति ईरानी का आरोप
दरअसल सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में राहुल गांधी को फ्लाईंग किस करते देखा जा सकता है। स्मृति ईरानी जब बोलने के लिए खड़ी हुई तब भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ” एक बात पर मैं आपत्ति दर्ज करती हूँ अध्यक्ष महोदय कि जिनको(राहुल गांधी) आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार मिला था। उन्होंने जाते- जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। उन्होंने महिला सांसदों की तरफ देखकर फ्लाईंग किस की। ऐसी गरिमाविहीन आचरण को इस देश की सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण है ये आज देश को पता चला।” इसके बाद भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर के सामने शिकायत दर्ज कराई है।