कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि स्थिति गंभीर नहीं है। वे होम आइसोलेशन में रहेंगी।
प्रियंका भी संक्रमित
इससे पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। तीन दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोनिया गांधी इससे पहले 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।