मुंबई में शिवसेना नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghoshalkar) को फेसबुक लाइव (Facebook Live) के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोलियों से भून डाला। आरोपी का नाम मॉरिस है। वह भाई के नाम से जाना चाहता था। अभिषेक घोषालकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता थे। उनके पिता पूर्व विधायक विनोद घोषालकर हैं। अभिषेक भी पूर्व पार्षद रहे हैं। इस बार फिर वह चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। क्षेत्र में उनके परिवार की तूती बोलती है। मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में इस परिवार की मजबूत पकड़ है। अभिषेक के पिता विनोद घोषालकर मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। पत्नी भी पार्षद रहीं हैं।
हमला क्यों किया गया?
ऐसा बताया जा रहा कि अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ दिन पहले किसी बात पर अनबन हुई थी। तब दोनों का विवाद सुलझ गया था। फिर मॉरिस ने हमला क्यों किया, दुश्मनी की वजह क्या थी? यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
इलाके का माहौल बिगड़ा
आरोपी भाई नाम से जाना जाता था। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहता था। एक साल पहले अभिषेक ने उसके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था। अभिषेक को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। घटना से दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।