• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

नवरतन गढ़ : देश की सबसे बड़ी राजतंत्रीय व्‍यवस्‍था ढहते हुए किले को मिल रहा जीवन

June 21, 2022
IPL 2026 auction Bihar players, Saqib Hussain SRH IPL 2026, Mohammad Izhar Mumbai Indians, Sarthak Ranjan KKR auction, Bihar cricket IPL news

अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री

December 16, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट

December 16, 2025
बेतिया साइबर थाना पुलिस आरोपी के साथ, डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर ठग की गिरफ्तारी, साइबर डीएसपी प्रेस वार्ता

DIG बनकर फेसबुक पर जाल बिछाता था साइबर ठग.. बेतिया पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई में राजस्थान से गिरफ्तारी

December 16, 2025
नीतीश कुमार वायरल वीडियो, हिजाब विवाद बिहार, डिंपल यादव प्रतिक्रिया, महिला डॉक्टर हिजाब मामला, बिहार राजनीति विवाद

हिजाब विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान.. नीतीश कुमार पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

December 16, 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Gandhi Maidan Tejashwi Yadav Reaction on Nitish Oath Bihar NDA Government Seat Tally

मुजफ्फरपुर में भूख से एक परिवार की मौत ! तेजस्वी यादव का NDA पर हमला.. 20 साल की नीतियों का नतीजा

December 16, 2025
Bihar Vigilance raid image, Building Construction Department director raid, Gajadhar Mandal vigilance action, Patna Bhagalpur vigilance search

भवन निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा.. निदेशक के ठिकानों पर निगरानी की रेड

December 16, 2025
Nitish Kumar hijab video controversy, Pappu Yadav statement on Nitish Kumar, Ranjit Ranjan demands resignation, Bihar CM Nitish Kumar viral video, Hijab issue Bihar politics

हिजाब विवाद में नीतीश के समर्थन में पप्पू, पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी

December 16, 2025
सहरसा निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी, पतरघट प्रखंड भ्रष्टाचार मामला, सहरसा न्यूज अपडेट

सहरसा में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार.. जमीन के नाम पर सौदेबाजी कर रहा राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ धराया

December 16, 2025
नितिन नवीन बीजेपी नियुक्ति, BJP National Executive President Nitin Navin, बिहार बीजेपी नेता नितिन नवीन

नितिन नवीन ने नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा.. बिहार सरकार में संभाल रहे थे 2 विभागों की जिम्मेदारी

December 16, 2025
संतोष सुमन बयान, तेजस्वी यादव राजद नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा राजनीति, एनडीए बिहार सरकार

25 से 5 सीटों तक सिमट जाएगी RJD.. संतोष सुमन का तेजस्वी यादव को सख्त संदेश

December 16, 2025
Viksit Bharat Rojgar Mission 2025 पर घमासान | Akhilesh Yadav vs Pappu Yadav on MGNREGA & Gandhi

MGNREGA : अखिलेश यादव ने उठाए रोज़गार और फंडिंग पर सवाल, पप्पू यादव बोले- गांधी को मिटाने की कोशिश

December 16, 2025
Nitish Kumar viral video hijab, नीतीश कुमार हिजाब विवाद तस्वीर, Bihar CM controversy news image

नीतीश कुमार पर भड़की अखिलेश यादव की सांसद इकरा हसन.. बोली- बहुत अफसोस की बात

December 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, December 16, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

नवरतन गढ़ : देश की सबसे बड़ी राजतंत्रीय व्‍यवस्‍था ढहते हुए किले को मिल रहा जीवन

by WriterOne
June 21, 2022
in Uncategorized
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। जिसका वजूद खत्‍म होने को था वह नवरतन गढ़ फिर मुस्‍कराने की तैयारी में है। नवरतन गढ़ यानी देश देश की सबसे लंबी राजतंत्रीय व्‍यवस्‍था, नागवंशी राजाओं का राज कभी इसी किले से संचालित होता था। रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर। रांची-गुमला रोड के सिसई प्रखंड में सड़क से करीब दस किलोमीटर भीतर, डोइसागढ़। यह कितने सालों तक शासन का केंद्र रहा और इसका निर्माण किसने और कब कराया इसे लेकर मतभेद है। एक मान्‍यता है कि करीब चार सौ साल पहले इसका निर्माण कराया गया था।

फणीमुकुट राय (ई.सन् 64 से 132) नागवंश के पहले राजा थे और लाल चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव (1931-2014) अंतिम राजा। किवदंतियों के अनुसार फणीमुकुट पुंडरिका नाग के आश्रय में तालाब किराने मिले थे। तब बच्‍चे को सुतियांबे के मुखिया मदरा मुंडा के घर लाया गया। बाद में इनकी योग्‍यता के कारण इन्‍हें सुतियाम्‍बे की राजगद्दी पर बैठाया गया। सुतियाम्‍बे गढ़, चुटिया, खुखरागढ़, नवरतन गढ़, लालगढ़, रातु गढ़ इसकी राजधानी रही।

टूटे, ढहते, बिखरते राजप्रसाद के अवशेष

वरिष्‍ठ पत्रकार नवीन कुमार मिश्र कहते हैं कि किसी विरासती इमारत या ध्वंशावशेष में प्रवेश करते, घूमते और निकलते हुए अजीब सी टीस होती है। अनेकों सवाल मन में कौंधने लगते हैं। विरासत, संस्‍कृति, सभ्यता, उनकी भव्‍यता हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं तो टूटती हुई कड़ी बिखरते हुए अवशेष टीस की वजह। यहां यह सबकुछ महसूस हो रहा है।

Related Post

IPL 2026 auction Bihar players, Saqib Hussain SRH IPL 2026, Mohammad Izhar Mumbai Indians, Sarthak Ranjan KKR auction, Bihar cricket IPL news

अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री

December 16, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट

December 16, 2025

DIG बनकर फेसबुक पर जाल बिछाता था साइबर ठग.. बेतिया पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई में राजस्थान से गिरफ्तारी

December 16, 2025

हिजाब विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान.. नीतीश कुमार पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

December 16, 2025

भारत की सबसे लंबी राजतंत्रीय व्‍यवस्‍था में छोटानागपुर के नागवंशी राज का नाम है जिस का दुनिया की सबसे लंबी पांचवीं राजतंत्रीय व्यवस्था। कुछ इतिहासकार नागवंशी राज को दुनिया के सबसे लंबे राजतंत्र का श्रेय देते हैं। उसके शासन का केंद्र भी रतनगढ रहा। दो-तीन तरफ पहाड़ों से घिरे परिसर में। टूटे, ढहते, बिखरते राजप्रसाद के अवशेष।

खुदाई में मिले कमरे

 कुछ माह पूर्व ही यहां सुरंग मिलने की खबर सामने आई थी।  भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण वालों ने खुदाई-सफाई की तो वह सुरंग, हॉल और कुछ कमरे दुनिया के सामने आए। वाल पुट्ठी की हुई दीवार की तरह चिकनी, सुर्खी चुना की दीवारें सतह के अवशेषों से बेहतर हालत में हैं। दीवारों पर मशाल-दिए केलिए बने ताखे अभी भी साबूत हैं। इतिहास, पुरातत्‍व, पर्यटन में दिलचस्‍पी रखने वाले किसी भी व्‍यक्ति के लिए ये आकर्षण का यह केंद्र हो सकता है। अपने समय में जब यह शक्ति का बड़ा केंद्र था फिर लोग इसे इस तरह क्यों छोड़ गए होंगे सवाल है।

नौ मंजिल या पांच मंजिल, दिखता है सिर्फ तीन

बड़े से परिसर में जो सबसे ऊंचा खंडहर नुमा भवन दिख रहा है वह मंदिरों, मठों के बीच, उसके बारे में कहा जाता है कि राज परिवार के रहने का ठिकाना था। नौ मंजिल का। अब तो तीन मंजिल ही दिखता है। संभव है शेष भूमिगत हो, या ऊपर के कुछ हिस्‍से टूट गये हों। हर तल पर नौ कमरे थे। मोटी दीवारों वाले हवादार। छोटानागपुर के प्राचीन अवशेष पुस्‍तक में डॉ भुवनेश्‍वर अनुज ने लिखा है कि इतिहासकारों के अनुसार डोइसागढ़ पांच तल्‍ला था और प्रत्‍येक तल्‍ले में नौ-नौ कमरे थे।

रांची गजेटियर भी इसकी पुष्टि करता है लेकिन दंतकथा है कि यह नौ तल्‍ला था जिसमें से छह तल्‍ला जमीन में धंस गया। परिसर में अनेक ढह चुके, ढह रहे भवनों के अवशेष भी दिखेंगे। इनके बारे में कहा जाता है कि कपिलनाथ मंदिर, भैरव मंदिर, रानी लुकाई, कमल सरोवर रहे। काफी पहले राष्‍ट्रीय धरोहर घोषित करने के बाद 2018 में नवरतन गढ़ को वल्‍ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया है। इसके बावजूद समय पर इसपर अपेक्षित ध्‍यान नहीं दिया गया। भवन खंडहर बनते गये।

खुखरागढ़ से नवरतन गढ़ फिर पालकोट

पहले खुखरागढ़ नागवंशी राजाओं की राजधानी थी। 1615 की बात है दुर्जनशाल का शासन था उन्‍होंने मुगलों की अधीनता से इनकार किया, मालगुजारी देने से मना कर दिया। तब नाराज मुगल शासक जहांगीर ने अपने सेनापति इब्राहिम खां के नेतृत्‍व में सैनिकों को भेज खुखरागढ़ पर हमला कर दुर्जनशाल को गिरफ्तार कर लिया। ग्‍वालियर के किले में उन्‍हें कैद कर लिया गया।

दुर्जनशाल के बारे में माना जाता है कि वे हीरा के बड़े पारखी थे और इसी हुनर से उनकी जान बची। ग्‍वालियर में करीब 12 साल की कैद के बाद जहांगीर के दरबार में किसी मौके पर हीरे की परख का चमत्‍कार दिखाया तो जहांगीर इतना प्रसन्‍न हुआ कि दुर्जनशाल को कैद से मुक्ति दे दी। उसके बाद दुर्जनशाल ने सिसई के इसी डोइसागढ़ में किला यानी नवरतन गढ़ का निर्माण कराया, राजधानी घोषित कर यहीं से शासन संचालित करने लगा।

निर्माण पर विवाद

नवरतनगढ़ के निर्माण को लेकर गहरा विवाद है। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण रांची प्रमंडल द्वारा यहां लगाये गये बोर्ड में जिक्र है कि नागपुरिया नागवंशावली के अनुसार नागवंश के 49 वें शासक महाराज रघुनाथ शाह ने 18 वीं सदी के प्रारंभ में इन भवनों और मंदिरों का निर्माण कराया था। दूसरी परंपरा के अनुसार नागपुरिया नागवंशावली के 45 वें राजा दुर्जनशाल ने 17 वीं शताब्‍दी के मध्‍य में इनका निर्माण करवाया था। दोनों परंपराओं के अनुसार नागवंशी शासक इस स्‍थान पर बहुत कम समय तक रुके और अपनी राजधानी पालकोट स्‍थानांतरित कर दी।

वहीं डाक्‍टर भुवनेश्‍वर अनुज ने अपनी पुस्‍तक ”छोटानागपुर के प्राचीन स्‍मारक” में लिखा है कि गढ़ के निर्माण के संबंध में गहरा विवाद है। वास्‍तव में छोटनागपुर का कोई लिखित इतिहास नहीं है। नागवंशावली के अनुसार डोइसागढ़ का निर्माण नागवंशी राजा बैरीशाल ने कराया था और 14 वर्षों तक शासन किया। बैरीशाल 45 वां राजा थे तथा इनका शासनकाल 1512 से 1530 (इतिहास से मेल नहीं खाता है) तक माना जाता है।

अनुज ने लिखा है कि रांची गजेटियर के अनुसार डोइसागढ़ काम्‍प्‍लेक्‍स का निर्माण काल 1687 से 1711 ई माना गया है। अगर इसे माना जाये तो नागवंशावली कुर्सीनामा के अनुसार रघुनाथ शाही शासक थे। मेजर डेयरी के अनुसार छोटानागपुर के राजा रघुनाथ शाही ने डोइसागढ़ का निर्माण 18 वीं शताब्‍दी में कराया था।

कुछ लोगों का कहना है कि इसका निर्माण राजा दुर्जनशाल के शासनकाल में हुआ था और कुछ ही वर्षों तक यहां राजधानी रखी गई और फिर इस गढ़ का परित्‍याग कर दिया गया। तथा यहां से राजा अपनी राजधानी पालकोट ले गये। पालकोट में राजधानी 1664 ई के आसपास बनी थी ऐसा बताया जाता है। पीटर शांति नवरंगी, एसजे ने छोटानागपुर का संक्षिप्‍त इतिहास में लिखा है कि डोइसागढ़ का निर्माण 1683 ई में प्रारंभ हुआ और यह 1711 में बनकर तैयार हुआ।

बैरीशाल का कार्यकाल 1609 से प्रारंभ होता है

डॉ कुमार सुरेश सिंह ने बिरसा मुंडा और उनका आंदोलन में राजा दुर्जनशाल द्वारा 1711 में गढ़ के निर्माण का उल्‍लेख किया है। अनुज ने आगे लिखा है कि …… बेनीराम की नागवंशावली में बैरीशाल को इनाम मिलने की बात कही गई है। इसका अर्थ है कि दुर्जनशाल के पिता बैरीशाल ने डोइसागढ़ का निर्माण प्रारंभ कराया और दुर्जनशाल ने इसे पूर्ण कराया। बैरीशाल का कार्यकाल 1609 से प्रारंभ होता है और इन्‍होंने 30 साल तक राज किया।

बैरीशाल के बाद दुर्जनशाल ने शासन संभाला। जहांगीर ने 1616 ई में आक्रमण कर दुर्जनशाल को पराजित कर उनके पास के हीरे और 23 हाथियों के साथ उन्‍हें दिल्‍ली ले गया। दुर्जनशाल को 12 साल ग्‍वालियर के महल में कैद किया गया और मुगल बादशाह ने दुर्जनशाल को 6 हजार रुपये मालगुजारी देने का आदेश दिया। दुर्जनशाल रिहा होने के बाद अपने साथ भवन निर्माण करने वाले कारीगरों को साथ लेकर आये थे।

 क्‍या है परिसर में

पुरातत्‍व सर्वे के बोर्ड के अनुसार नवरतन गढ़ परिसर में 10 मुख्‍य संरचनाएं हैं। जगन्‍नाथ मंदिर, रानी लुकाई मंदिर, कमल शाही महल एवं समीपस्‍थ मंदिर, योगी मठ, शाही सरोवर, शाही महल, लोहू थोपा मठ, शैलकृत योनिपीठ के साथ शिवलिंग, शैलकृत भगवान गणेश की प्रतिमा, जगन्‍नाथ मंदिर-2 । इसके स्‍थापत्‍य में उत्‍तर मुगलकालीन वास्‍तुकला के साथ-साथ राजपूत एवं स्‍थानीय निर्माण शैली का प्रभाव स्‍पष्‍ट दिखता है। मंदिरों में उड़ीसा एवं बंगाल के मंदिर निर्माण की प्रांतीय शैलियों के प्रभाव को भी देखा जा सकता है। जगन्‍नाथ मंदिर में दो अभिलेख हैं, पहले अभिलेख के अनुसार राजकीय धर्म गुरू हरिनाथ के द्वारा  1683 ईस्‍वी सन् में निर्मित यह मंदिर भगवान जगन्‍नाथ को समर्पित था। दूसरे अभिलेख के अनुसार राजा रघुनाथ ने 1683 ईस्‍वी सन् में  भगवान श्रीकृष्‍ण के इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

अंतराष्‍ट्रीय धरोहर की सूची में शामिल

बहरहाल राष्‍ट्रीय और अंतराष्‍ट्रीय धरोहर की सूची में शामिल होने के बावजूद यहां की सरकारों ने खंडहर होते इस विरासती भवन पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। यह पूरी तरह जमींदोज ही होने वाला था। मगर अंतिम मुकाम पर पहल हुई। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण इसे बचाने में जुट गया है। बीते कुछ माह से पुनरुद्धार का काम शुरू हुआ है। यह मानक के अनुसार हो और लोग भी अपनी थाती से जुड़ें। पर्यटकीय महत्व के रूप में स्थापित होगा तो लोग भी आएंगे कुछ स्थानीय लोगों केलिए भी अवसर पैदा हो सकता है।

Share199Tweet125
WriterOne

WriterOne

Related Posts

IPL 2026 auction Bihar players, Saqib Hussain SRH IPL 2026, Mohammad Izhar Mumbai Indians, Sarthak Ranjan KKR auction, Bihar cricket IPL news

अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री

by RaziaAnsari
December 16, 2025
0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...

नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट

by RaziaAnsari
December 16, 2025
0

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से त्यागपत्र (Nitin Nabin Resignation)...

बेतिया साइबर थाना पुलिस आरोपी के साथ, डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर ठग की गिरफ्तारी, साइबर डीएसपी प्रेस वार्ता

DIG बनकर फेसबुक पर जाल बिछाता था साइबर ठग.. बेतिया पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई में राजस्थान से गिरफ्तारी

by RaziaAnsari
December 16, 2025
0

DIG Fake Facebook: बेतिया में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली...

नीतीश कुमार वायरल वीडियो, हिजाब विवाद बिहार, डिंपल यादव प्रतिक्रिया, महिला डॉक्टर हिजाब मामला, बिहार राजनीति विवाद

हिजाब विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान.. नीतीश कुमार पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

by RaziaAnsari
December 16, 2025
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Hijab Controversy) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.