CHAIBASA : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में बैनर और पोस्टर लगाकर कोल्हान जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध किया। आज सुबह सोनुआ-लोंजो औऱ सोनुआ-झिंगामर्चा सड़क में सड़क किनारे चौक-चौराहों और कई घरों में बैनर और पोस्टर लगा हुआ मिला। बैनर और पोस्टरों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों के याद में 3 जून से 3 अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है। इसके अलावा नक्सली संगठन के द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है।
जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! 67 करोड़ की टैक्स छूट से हर ब्लॉक में 16 लाख की अतिरिक्त मदद
बिहार सरकार ने जीविका दीदियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे राज्य की कम्युनिटी लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को...




















