बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं पर जो टिप्पणी की, उससे राष्ट्रीय महिला आयोग नाराज है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नीतीश कुमार से तुरंत माफी की मांग की है।
रेखा शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘एनसीडब्ल्यू इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से सीएम नीतीश कुमार से तत्काल माफी की मांग करता है। विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी उस गरिमा और सम्मान का अपमान है जिसकी हर महिला हकदार है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई ऐसी अपमानजनक और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है। कोई नेता लोकतंत्र में इतनी खुलेआम ऐसी टिप्पणियां कर सकता है तो कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि उसके नेतृत्व में राज्य को कितनी भयावहता का सामना करना पड़ रहा होगा। हम इस तरह के व्यवहार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और पूरे मामले को लेकर जवाबदेही की मांग करते हैं।”
On behalf of every woman in this country, as the Chairperson of the National Commission for Women, I demand an immediate and unequivocal apology from the Chief Minister of Bihar, Nitish Kumar. His crass remarks in the Vidhan Sabha are an affront to the dignity and respect that… https://t.co/xNom7jqnzq
— Rekha Sharma (@sharmarekha) November 7, 2023
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी नीतीश कुमार से तुरंत माफी की मांग की है।
Strongly condemn the disgraceful language used by Bihar CM Shri Nitish Kumar while addressing the assembly.
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 7, 2023
He must immediately apologise!




















