आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा आपसी सहमति से अंतिम रूप दिया गया है। गठबंधन के सभी प्रमुख दलों ने इस पर सहमति जताई है। भाजपा और जदयू दोनों को 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक मोर्चा (रालोमो) को 6 सीटें और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 6 सीटें आवंटित की गई हैं। इस समझौते के साथ NDA ने चुनावी रणनीति का पहला चरण पूरा कर लिया है। अब सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवार चयन और प्रचार अभियान पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह बंटवारा NDA की एकजुटता और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के इरादे को दर्शाता है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा से मुलाकात की। सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के सभी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सीट बंटवारे की जानकारी दी






















