नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वालें भाई बहनों ने मिलकर उसे मिठाई में नशा खिलाकर खिलाया, जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने वीडियो भी बना लिया। उसे लगातार ब्लैकमेल करती रही।
पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया था, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली महिला प्रियंका देवी उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दोस्ती कर ली। दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे। जिसके प्रियंका और उसके भाई ने मिलकर एक षड्यंत्र के तहत मिठाई में नशा मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद महिला बेहोश होगई। जब होश में आई तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और पास में विकास मौजूद था। जब वह शोर मचाना चाही तो विकास की बहन प्रियंका पहुंच गई, और दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगी।
कुछ वक्त बाद जब महिला का पति वापस आया तो महिला ने पति के आते ही सारी बात बताई। जब उसका पति मुहल्ले के लोगों के साथ शिकायत करने गया। तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देकर पीड़िता के पति को भगा दिया। जिसके थाने में शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।