नई दिल्ली – भारत की न्यायपालिका में सोमवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार ने पांच नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जिसमें न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। साथ ही चार अन्य मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण की भी घोषणा की गई है।
किन न्यायाधीशों को मिली नई जिम्मेदारी?
- पटना हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
- गुवाहाटी हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार
- झारखंड हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति त्रलोक सिंह चौहान
- कर्नाटक हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति विभु बखरु
किनका हुआ स्थानांतरण?
- न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव (राजस्थान से मद्रास HC)
- न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह (त्रिपुरा से तेलंगाना HC)
- न्यायमूर्ति केआर श्रीराम (मद्रास से राजस्थान HC)
- न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव (झारखंड से त्रिपुरा HC)