JDU ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी है । बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई थी। JDU की तरफ से उन्हें प्रधानमंत्री के योग्य बताया जा रहा है। हलके लहजे में सही RJD ने भी लगभग हामी भर ही दी है। और बात करें नीतीश कुमार की तो वो कहते रहे हैं कि वो उम्मीदवार नहीं होंगे लेकिन उनकी महत्वकांक्षा किसी से छुपी नहीं है। अब पटना में JDU कार्यालय के बहार एक ऐसा बैनर लग गया है। जिसने नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएँ और तेज कर दी हैं।
प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा
JDU कार्यालय के बहार और पटना में कई जगहों पर एक पोस्टर लग चुका है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो है और साथ ही लिखा है कि ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा’। कई पोस्टरों पर ये भी लिखा है कि जुमला नहीं, हकीकत,आश्वासन नहीं, सुशासन, आगाज हुआ: बदलाव होगा। इस पोस्टर से साफ है कि नीतीश कुमार को PM बनने के लिए उनकी पार्टी की तरफ से कोशिश शुरू हो गई है।




















