रांची/भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर में उमड़ने वाली अपार भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। श्रद्धालुओं को देवघर तक की यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ उनके समय और मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इसी क्रम में रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08610) और भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08689) की टाइमिंग और परिचालन दिनों में बदलाव किया गया है।
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (08610)
यह ट्रेन 12 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक हर शनिवार और सोमवार को रांची से रवाना होगी। ट्रेन कुल 10 ट्रिप करेगी और मूरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किऊल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जाएगी।
टाइमिंग इस प्रकार है:
- रांची प्रस्थान: 23:00 बजे
- मूरी आगमन/प्रस्थान: 00:05 / 00:07 बजे
- बोकारो स्टील सिटी: 01:15 / 01:20 बजे
- धनबाद: 04:05 / 04:15 बजे
- जसीडीह: 07:20 / 07:30 बजे
- किउल: 09:55 / 10:20 बजे
- सुल्तानगंज: 11:57 / 12:02 बजे
- भागलपुर आगमन: 13:00 बजे
भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (08689)
यह ट्रेन 13 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक हर रविवार और मंगलवार को भागलपुर से चलेगी। यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, किऊल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मूरी होते हुए रांची पहुंचेगी और कुल 10 ट्रिप करेगी।
Bihar News : CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
टाइमिंग इस प्रकार है:
- भागलपुर प्रस्थान: 13:50 बजे
- देवघर आगमन/प्रस्थान: 16:20 / 16:25 बजे
- जसीडीह: 16:35 / 16:45 बजे
- किउल: 19:20 / 19:25 बजे
- कोडरमा: 23:20 / 23:25 बजे
- हजारीबाग टाउन: 00:40 / 00:42 बजे
- बरकाकाना: 02:15 / 02:25 बजे
- मूरी: 03:58 / 04:00 बजे
- रांची आगमन: 05:45 बजे
रेलवे ने बताया कि यह विशेष व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान देवघर की यात्रा में कोई कठिनाई न हो। ट्रेनों की समय-सारणी और रूट में यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और यात्रा की सहजता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। रेलवे ने अपील की है कि श्रद्धालु यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड टाइमिंग और रूट की जानकारी अवश्य लें।