नीतीश कुमार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी तरह अड़ी हुई है। इसी क्रम में राज्य के तीन जिलों में नए निगरानी थाने खोलने का फैसला लिया गया है, ताकि घूसखोरों पर सख्त नकेल कसी जा सके।अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी के अनुसार, जल्द ही अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों में तीन नए निगरानी थाने शुरू किए जाएंगे। उद्घाटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी से सियासी हलचल: 1995 का धोखाधड़ी मामला, अब जेल की राह
एक वर्कशॉप के दौरान निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि जो नए आपराधिक कानून लागू हुए हैं, उससे अपेक्षा है कि तीन साल के अंदर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाए. विभाग की तरफ से अच्छा काम किया जा रहा है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पर लोगों का विश्वास बढ़ा है. यह विभाग लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है
अरविंद कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसका कारण लोगों के बीच जागरुकता है. शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है. निगरानी थानों में जो केस दर्ज किए जा रहे हैं, उसका स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. इस तरह से घूसखोरों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.






















