आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपनी तैयारियों में जुट गई है। संगठन स्तर पर काफी बदलाव किए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा ने महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा की है। इस नयी टीम की लिस्ट भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशाला गुप्ता ने जारी की है। लिस्ट के अनुसार 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 3 कोषाध्यक्ष और 4 प्रदेश मंत्री बनायी गयी हैं।
