माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर विजय आर्या के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी शुरू है। बिहार में यह छापेमारी NIA की टीम कर रही है। इसमें पटना, गया और औरंगाबाद के कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। विजय आर्या की बेटी शोभा देवी, जो जिला परिषद में है, उसके औरंगाबाद और पटना के घर पर रेड चल रही है।

छह महीने विजय हो चुका है अरेस्ट
विजय आर्या को छह महीने पहले सासाराम से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ दो अन्य भी गिरफ्तार हुए थे। उसके बाद उसे पटना लाया गया। फिलहाल वो बेउर केंद्रीय कारा में बंद है। शुक्रवार की छापेमारी में औरंगाबाद का महेश परासी गांव और विजय के बेटे का पटना स्थित एजी कॉलोनी आवास भी शामिल है।
कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द था विजय आर्या
कुख्यात नक्सली विजय आर्या को स्पेशल टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वो कई राज्यों की पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ है। बिहार के अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पंजाब में भी उस पर मामले दर्ज हैं। नक्सलियों में उसका कद इतना बड़ा था कि उस पर 30 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।




















