बीते दिन रविवार को JDU की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने BJP के साथ फिर कभी भी ना जाने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में BJP के साथ जाकर उन्होंने बड़ी गलती कि थी। महागठबंधन के साथ मिलकर बहुत अच्छा कम हो हो रहा है। BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनपर तंज किया।
‘नीतीश के दावे का कोई मतलब नहीं’
सुशील मोदी ने कहा है कि 2015 में जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे तब भी उन्होंने कुछ इसी तरह का बयान दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे पर BJP के साथ नहीं जाएंगे। पर वे अपनी ये बात भूलकर बीजेपी के साथ फिर आ गए थे। यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव ने उन्हें एक खास नाम दिया था। उन्होंने कहा कि हम तो वो नाम बोल भी नहीं सकते क्योंकि नीतीश जी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। बार-बार पलटना नीतीश कुमार की आदत है। इसलिए नीतीश जी के इस दावे का कोई मतलब नहीं है।




















