बिहार में बड़ा विकास कदम! नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के पास सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़ जमीन पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें यह सबसे बड़ा फैसला रहा।
बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. नया एयरपोर्ट इस भार को बांटेगा. भविष्य में बड़े विमानों की आवाजाही भी आसान होगी.सरकार का फोकस पर्यटन और व्यापार को बढ़ाना है. सोनपुर का विश्व प्रसिद्ध मेला हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. होटल, ट्रांसपोर्ट और सर्विस सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा.
सोनपुर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण और तकनीकी सर्वे की तैयारी शुरू होगी. प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया है.6 फरवरी को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी. उस बैठक में POCSO मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों में नए पद सृजित करने का फैसला हुआ था. राज्य में करीब 6 हजार मामले लंबित हैं.






















