आज यानि 3 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है। सरकारी कर्मी और पेंशनभोगी के लिए भी एक बड़ा फैसला सरकार की तरफ से लिया गया है। बिहार सरकार ने सरकारी कर्मी और पेंशनभोगी के डीए में 4% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई अन्य विभाग से जुड़े फैसलों पर भी मुहर लगी है।
\




























