CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में की गई। कैबिनेट बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्रम संसाधन विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े 9 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है।


पिछली कैबिनेट बैठक में 10 एजेंडों पर लगी थी मुहर
बता दें कि पिछले कैबिनेट बैठक में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, स्वास्थ विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग पर मुहर लगाई गई थी। इसमें गंगा जल आपूर्ति के लिए 4515.70 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी। गाड़ियों के बकाया टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर टैक्स पर लगने वाले जुर्माना में छूट दी गई। अगले छह माह के अंदर राशि भुगतान किए जाने पर जुर्माना नहीं लिया जाएगा। जुर्माना माफी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई थी। नियोजित शिक्षकों के वेतन संरक्षण की स्वीकृति दी गई थी। 20 अगस्त 2023 से यह प्रभावी होगा।
इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य सेवा नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति और इसे लागू करने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई गई थी। चौथे कृषि रोड़ मैप में तीन करोड़ 16 लाख रुपए निकासी पर मुहर लगी थी।




















