बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी अब मंत्री नहीं रह गए हैं। भाजपा में उनके सभी विधायक पहले ही शामिल हो चुके थे। उसके बाद से मंत्री पद से हटने का दबाव था। लेकिन उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को अपने पद के लिए फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया था। भाजपा लगातार इस्तीफा मांग रही थी। इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल को सिफारिश भेज दी है।
पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन
सीतामढ़ी। मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली पुनौरा धाम विवाह पंचमी पर एक बार फिर दिव्य उत्सव की साक्षी बनी, जहां...




















