बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सजग हो चुकी हैं। ऐसे में जेडीयू भी लगातार चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ है। इन सब के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक एक अणे मार्ग में बुलाई, जिसमें लगभग 250 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में जेडीयू के बड़े नेता संजय झा, विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे।
बिहार कांग्रेस ने साधी जमीनी ताकत, सदाकत आश्रम से विधानसभा चुनाव की रणनीति का आगाज़
2025 में 225 सीट जीतना है
बैठक में नीतीश कुमार ने एक-एक कार्यकर्ता से फीडबैक लेना शुरू किया और जेडीयू की ज़मीनी हकीकत को समझा। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी जानी. कार्यकर्ताओं की समस्याएं और जेडीयू की ज़मीनी हकीकत सुनने के बाद नीतीश कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतने के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाएं। राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं।

सीएम ने कहा कि उन्हें यह भी बताएं कि 2005 से पहले राज्य की क्या स्थिति थी। 20 वर्षों के शासन में कितना बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू के नेता और कार्यकर्ता एनडीए के उम्मीदवारों की जीत के लिए भरपूर प्रयास करें। चुनावी साल में जेडीयू कार्यकर्ताओं की यह बैठक जेडीयू के साथ-साथ एनडीए के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि समय रहते कई बातों की जानकारी पार्टी को मिल गई है, जिस पर काम शुरू करना होगा।