बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों में हलचल तेज है। बैठके और रैलियां हो रही है। अभी किसी भी दल में सीट बंटवारे पर सहमती नहीं हुई है लेकिन उसके पहले ही जेडीयू में उम्मीदवार फाइनल होने लगा है। शनिवार को बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से अपनी पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। बक्सर जिले की राजपुर सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला एनडीए के उम्मीदवार होंगे। सीएम ने नीतीश कुमार ने न केवल उनके नाम का ऐलान कर दिया, बल्कि लोगों से उनको जिताने के लिए वोट भी मांग लिया।
गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र : कांग्रेस के लिए चुनौती.. भाजपा सीट बचाने पर देगी जोर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए पास में खड़े पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला की ओर इशारा कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप लोग इनको जिताइयेगा। आप लोग चाहिएगा तो बड़ी संख्या में हम लोग चुन कर जाएंगे। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हमलोगों को मदद करिये।
बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुमार निराला को 21,204 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उनको 46,667 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम को 67,871 मत प्राप्त हुए थे। वहीं बीएसपी के संजय राम को 43,836 वोट मिले थे। इसके अलावे चिराग पासवान के उम्मीदवार निर्भय कुमार निराला को 7,449 वोट हासिल हुए थे।






















