बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Gaya Visit) बुधवार को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी गया पहुंचे, जहां प्रशासनिक मंथन और आत्मिक साधना दोनों का संगम देखने को मिला। सीएम नीतीश ने गया स्थित विपार्ड (बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान) में आयोजित दो दिवसीय ‘मंथन-2025’ कार्यशाला का उद्घाटन किया और राज्य के प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो सेशन में हिस्सा लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पूरी तरह बैन कर दी गई थी। दरअसल, इससे एक दिन पहले ऊर्जा विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान भी मीडिया को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिला था। लगातार मीडिया बैन और लाइव प्रसारण से दूरी इस बात का संकेत है कि सरकार इस मुद्दे पर बढ़ती आलोचना और सवालों से बचने की कोशिश कर रही है।
हिजाब विवाद के बाद बड़ा फैसला.. नुसरत परवीन ने ठुकराई बिहार सरकार की नौकरी
CM नीतीश कुमार बुधवार को गयाजी में बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की ओर से आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे। कार्यशाला के उद्घाटन ने बाद संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्म योनि सरोवर का पुनर्जीवन, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल और नव-स्थापित स्पेस गैलरी का शिलान्यास किया है।
हिजाब हटाने वाली घटना के बाद आज भी CM के इस कार्यक्रम को JDU के पेज से लाइव नहीं किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी। मंगलवार को भी ऊर्जा विभाग में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी।






















