बिहार के राजनीतिक गलियारों में लगातार हलचल जारी है। सियासी उलटफेर के बाद अब रेड का सिलसिला भी जारी है। वही राजद द्वारा दिए जा रहे विवादित बयान और बीजेपी पर लग रहे आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने बुधवार को अपने पार्टी कार्यालय में कहा है कि खिंसियानी बिल्ली खंबा नोचे, यह उनका(RJD) स्तर है। साथ में उन्होंने यह कहा कि, मैं इतना ही कहूंगा, कानून अपना काम करता है, करता रहेगा। सरकार आती है सरकार जाती है।
गिरिराज सिंह के सवाल
वही गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर भी जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो वह कह रहे थे, क्या BJP के साथ रहते हुए बिहार में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो सड़कों का विकास हुआ है, उस वक्त भी BJP की सरकार नहीं थी क्या। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार द्वारा नितिन गडकरी के जिक्र के बारे में भी उन्होंने टिप्पणी दी। कहा कि नितिन गडकरी ने उनके ही मंच पर 5 लाख करोड़ रुपय जो केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को दी थी उसकी भी गिनती कराई। जिसपर नीतीश कुमार ने नितिन गडकरी को धन्यवाद भी दिया था।




















