सारण जिले में गुरुवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार अब शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट नहीं है। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह से फिट नहीं है जिसकी बानगी कई मौकों पर देखने को भी मिली है। मुख्यमंत्री कभी प्रधानमंत्री का नाम भूल जाते हैं तो कभी राष्टगान के बीच में ताली बजाने लगते हैं तो कभी गमला उठा लेते हैं। जिससे प्रतीत होता है कि अब मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उक्त बातें गुरुवार को सारण जिला मुख्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि केवल चुनाव लडना और चुनाव जीतना मात्र ही उनका मकसद नहीं है। उनका मकसद है बिहार में बदलाव लाना। आज बिहार अन्य प्रदेशों की तुलना में 30-40 साल पीछे है ऐसे में बिहार में बदलाव केवल एक प्रशांत किशोर के लाने से नहीं आएगा। केवल सरकार बदल जाने मात्र से बदलाव नहीं होगा। बिहार में बदलाव के लिए हर जगह अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी है।
SKMCH अधीक्षक निलंबन के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध.. सरकार से पुनर्विचार की मांग
ये तभी होगा जब एक वार्ड से लेकर सांसद तक बदलाव होगा। जिसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा जिसका नेतृत्व जन सुराज कर रहा है। वर्षो से आप जाति, मंदिर, के मुद्दों पर वोट करते आएं हैं। अबकी बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को लेकर किजिए।जिस दिन आप शिक्षा और रोजगार पर वोट करने लग जाइयेगा उसी दिन से बिहार में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। अब तक की सरकारों ने बिहार को लेबर राज्य बनाकर रखा है। अब तक के राजनीतिक दलों को बिहार से युवाओ के पलायन पर गर्व महसूस होता है। जन सुराज की सोच अन्य दलों से भिन्न है। जन सुराज का लक्ष्य है कि बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिले। अब यह नहीं चलेगा कि उद्योग लगे अन्य राज्यों में और लेबर जाए बिहार से।