मिशन 2024 के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोरों शोरों से जुट गए हैं। उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने का बीड़ा उठा लिया है । जिसके लिए वो तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी दलों से मुलाकात कर 2024 की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन वो सबसे पहले CPI-M के नेता सीताराम येचुरी से मिले।
यह भी पढ़ें : आज पुरे दिन विपक्षी नेताओं से मिलते रहे नीतीश, ओम प्रकाश चौटाला से भी की मुलाकात
सभी एकजुट करने के मुलाकात कर रहे- नीतीश कुमार
सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा पुराना सम्बंध रहा है। हम पहले भी मिलाने के लिए आते रहे है। बिहार में भी हमलोग अब साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट करने के लिए मुलाकत कर रहे हैं। सभी एकजुट होंगे तो बड़ा बदलाव होगा। वहीं सीताराम येचुरी ने कहा कि नीतीश कुमार का स्वागत करते हैं। आज सबसे ज्यादा जरूरी देश के संविधान को बचाना। इसके लिए हम सब एक हो रहे है।
यह भी पढ़ें : विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश जारी, दिल्ली के CM केजरीवाल से मिले नीतीश
आज इन नेताओं से भी नीतीश करेंगे मुलाकात
नीतीश कुमार का आज का दिन अलग-अलग दल के नेताओं से मिलेंगे। वो सीताराम येचुरी मिल चुके है। इसके बाद वो डी रजा से मुलकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से दोपहर 1:30 बजे मिलने का कार्यक्रम तय है। जबकि 4 बजे ओम प्रकाश चौटाला से नीतीश कुमार मिलने पहुंचेंगे।




















