Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समस्तीपुर जिले के मुसापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वादों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 522 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जो सिंचाई, सड़क, पुल और चिकित्सा आधारभूत संरचना से जुड़ी हैं। इस दौरान तेज बारिश में नीतीश कुमार खुद छाता थामे रहे।

प्रमुख योजनाएं:
- बलान एवं जमुआरी नदी की गाद उड़ाही
- लागत: ₹322 करोड़
- उद्देश्य: बाढ़ नियंत्रण, जल प्रवाह में सुधार और कृषि क्षेत्र को लाभ पहुँचाना।
- यह कार्य क्षेत्रीय किसानों के लिए बड़ी राहत माने जा रही है।
- रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ का चौड़ीकरण
- लागत: ₹96.11 करोड़
- उद्देश्य: सड़क परिवहन को सुगम बनाना और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।
- शंकर घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण (शिवाजीनगर प्रखंड)
- लागत: ₹62.25 करोड़
- उद्देश्य: नदी पार करने वाले ग्रामीण इलाकों के लिए स्थायी संपर्क साधन उपलब्ध कराना।
- सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाईपास निर्माण
- लागत: ₹42.30 करोड़
- उद्देश्य: मेडिकल कॉलेज से जुड़ी यातायात सुविधा को मजबूत करना और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना।
Bihar Politics : कन्हैया कुमार ने खोल दी बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल.. पैसा दीजिए, डिग्री लीजिए
मुख्यमंत्री का बयान
“हमारी सरकार वादों को केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखती, हम उन्हें धरातल पर लाकर दिखाते हैं। प्रगति यात्रा के दौरान लोगों से जो भी वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है,” नीतीश कुमार ने कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार सरकार राज्य के हर जिले के संतुलित विकास के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है और अगले कुछ वर्षों में राज्य की अधोसंरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।