• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

साल 2023 में अजीबोगरीब दिखे नीतीश कुमार, कभी बयान पर बवाल तो कभी बॉडी लैंग्वेज पर सवाल

December 15, 2023
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

August 1, 2025
राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

August 1, 2025
Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

August 1, 2025
पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

August 1, 2025
Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

August 1, 2025
‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’  छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’ छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

August 1, 2025
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

August 1, 2025
चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

August 1, 2025
SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

Bihar SIR: सबसे पहले राजनीतिक दलों को मिल गई वोटर लिस्ट की कॉपी.. EC की वेबसाइट पर 3 बजे होगा जारी

August 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

साल 2023 में अजीबोगरीब दिखे नीतीश कुमार, कभी बयान पर बवाल तो कभी बॉडी लैंग्वेज पर सवाल

by WriterOne
December 15, 2023
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साल 2023 अब अपने आखिरी महीने में है। इस साल बिहार के सीएम नीतीश कुमार कई बार अपने अजीबोगरीब बयान और बॉडी लैंग्वेज को लेकर सुर्ख़ियों में रहे। जो नीतीश कुमार अपने सभ्य और विवादमुक्त बयानों के लिए जाने जाते थे। उन्ही नीतीश कुमार के बयानों पर साल 2023 में जमकर बवाल कटा। वहीं कई बार मीडिया के कैमरों में उनकी ऐसी तस्वीरें कैद हुई जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठे। नीतीश कुमार को ट्रोल किया गया। उनके बॉडी लैंग्वेज को उनके मानसिक हालत से जोड़ कर कटाक्ष किया गया। आज इस खबर में हम आपको नीतीश कुमार के उन्हीं बयानों और बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताएंगे जिसको लेकर साल 2023 में खूब सुर्खियाँ बनी।

अपने मंत्री को गर्दन पकड़ कर खींचा, फिर कहा प्रेम करते हैं

18 सितंबर को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार की नजर आगे खड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसने सर पर तिलक यानि टीका लगा रखा था। बताया गया कि उसका नाम छोटू सिंह था। मुख्यमंत्री ने जैसे टीका लगाये छोटू सिंह को देखा वैसे ही पीछे पलट कर अपने एक मंत्री को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने अन्य नेताओं के पीछे खड़े भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को गर्दन से पकड़ कर खींचा। मंत्री की गर्दन को पीछे से पकड़ कर खींचते हुए नीतीश कुमार छोटू सिंह के पास ले गये और फिर उनके माथे से अपने मंत्री के माथे को मिला दिया। 

इस घटना को लेकर कुछ दिनों बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया  जिसपर नीतीश कुमार ने कहा कि ” ऐसा नहीं है.. ना ना ऐसा नहीं है.. यह मत कहिए.. यह तो हम लोगों का प्रेम है.. हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं। उन्होंने अपने बगल में खड़े मंत्री अशोक चौधरी को गले लगाते हुए कहा कि ‘हम जब इनको देखते हैं तो खुश हो जाते हैं।’

तेजस्वी का हाथ पकड़ कर खींचा

18 सितंबर को ही मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ भी कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, मीडियाकर्मियों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि आपका गठबंधन एकजुट है? इसके जवाब में नीतीश कुमार ने उनके बगल में खड़े उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का हाथ पकड़कर उनको आगे खींचा। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा तुम ही बोलो। नीतीश कुमार के कई बार कहने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हां सब ठीक है। इसके बाद फिर से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ के खींचा और फिर से बोलने के लिए कहा।

Related Post

Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

August 1, 2025

श्रद्धांजलि देने के बजाय मंत्री पर बरसाया फूल

5 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे हुए थे। जहाँ मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। सभा में पहुंचे लोग महावीर चौधरी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देने के बजाय तस्वीर के पास रखे फूल को उठाया और मंत्री अशोक चौधरी के सर पर डाल दिया। उनकी इसी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। विपक्षी नेताओं ने भी खूब तंज कसा।

फैमिली प्लानिंग पर विवादित बयान

बिहार विधानसभा में 7 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार ने महिला साक्षरता के मुद्दे को फैमिली प्लानिंग से जोड़ते हुए अजीबो-गरीब बयान दे दिया था। इस दौरान सीएम ने कि “जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो पुरुष है वो तो रोज रात में… जिसके साथ शदिया होता है, उसके साथ करता है न। तो उसी में और पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो…. हमको मालूम था कि उ (पुरुष) करेगा तो ठीक है लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो। इसी कारण संख्या घटी है।” उनके इस बयान पर इतना बवाल हुआ कि उन्हें अपने बयान के लिए सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगनी पड़ी।

नीतीश ने मांझी को कहा था बिना सेंस वाला

बता दें कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन यानि 10 नवंबर को जीतन राम मांझी आरक्षण के समीक्षा पर बिहार सरकार के कार्यकलापों पर टिप्पणी कर रहे थे। तभी सीएम नीतीश कुमार उठ खड़े हुए और बरस पड़े। अपनी नाराजगी में सीएम नीतीश ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लिए यहां तक कह दिया कि “इसको कोई सेंस नहीं है। ऐसे ही बोलते रहता है।” नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा था कि “इनको (जीतन राम मांझी) कुछ आइडिया नहीं है। इनको कोई सेंस नहीं है। ऐसे ही बोलते रहता है। हम बोले थे कि आप ही लोग (भाजपा) के साथ ही रहे। लेकिन भाग कर चला आया था। इसके बाद हम फिर भगा दिए।

सीएम ने आगे कहा कि “कोई सेंस है इसको? आप लोगों (भाजपा) को जब छोड़ दिए थे, 2013 में और अकेले थे। हम इसको (जीतन राम मांझी) बना दिए। इसके बाद मेरी पार्टी का लोग दो माह में कहने लगा कि गड़बड़ है इसको हटाइए। कहता रहता है कि ये भी मुख्यमंत्री थे। क्या मुख्यमंत्री था? ये तो मेरी मूर्खता से मुख्यमंत्री बना। बिना मतलब का रोज इसको पब्लिश करती है मीडिया। कोई सेंस नहीं है इसको।” नीतीश कुमार ने कहा था कि “आप ही लोग (भाजपा) के पीछे घूम रहा है। चाहता है गवर्नर बनना। साथ में था तो भी उलटा पुलटा बोलता था। इसको गवर्नर बनवा दीजिए। परिवार के लोग भी इसके खिलाफ है। नारा लगवा रहे हैं तो उसको मुख्यमंत्री कौन बनवाया? मेरी गदहपनी कि उसको बनवा दिए और बोल रहे पूर्व मुख्यमंत्री….।” इस बयान के बाद नीतीश कुमार पर दलितों के अपमान करने को लेकर विपक्ष की तरफ से खूब हमला किया गया।

पत्रकारों के सामने नतमस्तक नीतीश

जनसंख्या नियंत्रण और जीतन राम मांझी को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार चौतरफा घिरे तो मीडिया से दूरी बनाते दिखे। 14 नवंबर को देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क पहुँच कर जवाहर लाल नेहरू श्रद्धांजलि दी थी। जब नीतीश कुमार वहां से निकालने लगे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल करना चाहा। नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों को देखते ही दोनों हाथ जोड़ कर सिर झुका दिया और इशारों में मीडिया कर्मियों को जाने को कहा था। एक पत्रकार ने पूछा “काहे नाराज हैं सर?” जिसपर नीतीश कुमार बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए थे।

राज्यपाल को नीतीश कुमार ने लगाया गले

आज यानि 15 दिसंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में नीतीश  कुमार शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित की और उसके बाद बगल में खड़े राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पास पहुंच गए। जहां सीएम नीतीश कुमार ने कुछ बातें कहीं  उसके बाद उन्होंने राज्यपाल को गले लगा लिया। इसके बाद इस वाकये पर पत्रकारों की नजर पड़ी तो वो भी ठिठक गए उसके बाद सीएम और गवर्नर दोनों ने कहा कि- अब आपलोग क्लिक कीजिए। हालांकि पिछले कुछ समय से राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार के बीच खटपट की काफी चर्चा हुई है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

Bihar SIR: बिहार में चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 1 अगस्त को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट...

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

बिहार के नालंदा जिले में चार साल पहले हुए एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण की हत्या के मामले में अदालत ने...

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

by RaziaAnsari
August 1, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट का नए सिरे से किया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (विशेष गहन पुनरीक्षण) पूरा...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.