बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज दसवीं बार सीएम पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

सीनियर एनडीए लीडर्स केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पटना के गांधी मैदान में मौजूद हैं। यहां बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।























