हाल ही में बिहार लोक आयोग ने रद्द हुई बीएससी 67वें प्रतियोगित परीक्षा को दो शिफ्ट में लेने का निर्णय लिए था, इसके साथ ही आयोग ने परसेंटाइल सिस्टम से रिजल्ट जारी करने की बात कही थी। जिसके बाद BPSC के अभ्यर्थियों ने खूब विरोध एवं धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदशन का सिलसिला कल यानी 31 अगस्त को भी देखने को मिला। कल छात्रों ने बीपीएससी पटना के दफ्तर के बाहर खूब धरना प्रदर्शन किया। और इस नए सिस्टम के विरोध में खूब आवाज उठाया। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस ने अभ्यर्थी पर खूब लाठी बरसाई जिससे कई छात्रों को चोट भी लगी। पर अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी गुरुवार को बैठक में बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक अब BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पूर्व की तरह एक दिन एवं एक पाली में ही ली जाएगी।
बैठक में लिया गया निर्णय
नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही उन्होंने आज मामले पर जानकारी लेने व आगे के निर्णय के लिए बैठक बुलाई । वही बैठक में BPSC के अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को पूरी स्थिति अवगत कराया. इसके साथ ही अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने सभी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया है। जिसके बाद याह निर्णय लिया गया कि प्रारंभिक परीक्षा पहले की तरह एक दिन एवं एक पाली में ही ली जाएगी।




















