विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को “नकलची सरकार” करार दे रहे हैं। लेकिन इस बार पलटवार करने के लिए खुद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सामने आए। निशांत ने न सिर्फ तेजस्वी यादव को पुरानी बातें याद दिलाईं, बल्कि अपने पिता के कामों की लंबी फेहरिस्त भी गिनाई।
उन्होंने कहा कि- नीतीश कुमार ने जनता के काफी काम किया है. राहुल गांधी के SIR पर दिए बयानों और यात्रा निकालने पर निशांत ने कहा कि- निर्वाचन आयोग का मामला है वो देख रहा है। तेजस्वी के ये कहने की नकलची सरकार है, निशांत ने किया पलटवार किया। कहा कि- 2005 से सरकार में इतने काम हुए हैं सब नकल थोड़ी ही है। सभी क्षेत्रों मे काम हुआ है. निशांत कुमार ने एक-एक करके अपने पिता के कामों को गिनाया।
निशांत कुमार ने तेजस्वी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तेजस्वी जी कहते हैं कि ये नकलची सरकार है, लेकिन 2005 से अब तक जितने भी काम हुए हैं, क्या वे सब नकल हैं? मेरे पिता जी नकल नहीं, काम करते हैं। जनता ने भी बार-बार इसे महसूस किया है। इसलिए 2025 में भी जनता फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को आरोप लगाने से पहले जमीन पर हुए कामों को देखना चाहिए। “जब इतने सालों से सरकार ने सड़कों, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में काम किया है, तो इसे नकल कैसे कहा जा सकता है?”
एक-एक कर गिनाए काम
निशांत कुमार ने प्रेस से बातचीत के दौरान अपने पिता के कामों का सिलसिलेवार ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदलने के लिए कई बड़े कदम उठाए। बिजली के क्षेत्र में आज हर घर तक रोशनी पहुंची है। 2005 में लोग अंधेरे में रहते थे, आज स्थिति बदल चुकी है। पेंशन की राशि बढ़ाई गई है, ताकि बुजुर्गों और विधवाओं को सम्मानजनक जीवन मिल सके। पचास लाख रोजगार देने का वादा किया गया है और इस दिशा में ठोस प्रयास भी किए जा रहे हैं। सड़क और पुलों का जाल बिछाकर विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया गया है। निशांत ने कहा कि यह सब जनता देख रही है और यही वजह है कि नीतीश कुमार पर लोगों का भरोसा अब भी कायम है।





















