• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

विपक्ष द्वारा ‘प्रताड़ित’ नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने ‘फिल्म समीक्षक’

March 17, 2022
भारत-पाकिस्तान DGMO वार्ता संपन्न : सीजफायर पर सहमति, कई अहम मुद्दों पर बनी बात

भारत-पाकिस्तान DGMO वार्ता संपन्न : सीजफायर पर सहमति, कई अहम मुद्दों पर बनी बात

May 12, 2025
शरद पवार ने विशेष संसदीय सत्र के बजाय सर्वदलीय बैठक की वकालत की

शरद पवार ने विशेष संसदीय सत्र के बजाय सर्वदलीय बैठक की वकालत की

May 12, 2025
संभल में बीमा धोखाधड़ी और हत्या का सनसनीखेज खुलासा: अनाथ युवाओं को बनाया निशाना, ₹3.5 करोड़ हड़पे

संभल में बीमा धोखाधड़ी और हत्या का सनसनीखेज खुलासा: अनाथ युवाओं को बनाया निशाना, ₹3.5 करोड़ हड़पे

May 12, 2025
BSF के शहीद मोहम्मद इम्तियाज की बेटियों ने पाकिस्तान को चेतावनी दी और सरकार से उनके बलिदान का बदला लेने की मांग की। परिवार ने हॉस्पिटल और पेट्रोल पंप की भी मांग की है। पढ़ें पूरा भावनात्मक संवाद।

“सरकार पाकिस्तान से बदला ले” – शहीद मोहम्मद इम्तियाज की बेटियों की गुहार

May 12, 2025
सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

May 12, 2025
आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

May 12, 2025
सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीमा पार गोलाबारी के पीड़ितों के घरों का किया दौरा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीमा पार गोलाबारी के पीड़ितों के घरों का किया दौरा

May 12, 2025
आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

May 12, 2025
भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर अपडेट

भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर अपडेट

May 12, 2025
कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम पर सरकार से मांगी पारदर्शिता, उठाए सवाल

कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम पर सरकार से मांगी पारदर्शिता, उठाए सवाल

May 12, 2025
समस्तीपुर में फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस

सिगरेट-कोल्डड्रिंक के बहाने दुकान पर गोलीबारी, युवक घायल

May 12, 2025
कांग्रेस का टिकट चाहिए.. राजेश राम ने जारी किया QR कोड स्कैनर, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया शुरु

कांग्रेस का टिकट चाहिए.. राजेश राम ने जारी किया QR कोड स्कैनर, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया शुरु

May 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 12, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

विपक्ष द्वारा ‘प्रताड़ित’ नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने ‘फिल्म समीक्षक’

by WriterOne
March 17, 2022
in Insider Special, बिहार
0

अशोक चौधरी व लालू प्रयास यादव के साथ नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अशोक चौधरी को विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ‘सरकार का दलाल’ कह दिया। आहत अशोक चौधरी ने गुरुवार को सदन में तो बोले ही, वहां से छूटते ही फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी ‘प्रताड़ना’ पर भड़ास निकाली। इससे पहले अशोक चौधरी एक अलग रोल, फिल्म समीक्षक के तौर पर फेसबुक पोस्ट के जरिए ही सामने आए।

राजद पर जातियों को उकसाने का प्रयास

अशोक चौधरी ने गुरुवार को शाम एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें सीएम नीतीश कुमार की शान में तारीफों के पुल बनाए। उन्होंने लिखा कि जिनके नेतृत्व और सुशासन में राज्य को पांच कृषि कर्मण पुरस्कार मिले, जिनके शासनकाल में बिहार फर्श से अर्श तक पहुंचा, लड़कियां शिक्षित और महिलाएं स्वावलंबी बनीं और राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ। जिनके प्रयासों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली। अगर ऐसे नेता के साथ बिहार के विकास के लिये दिन-रात कार्य करने वालों को ये लोग ऐसे अमर्यादित शब्दों से संबोंधित करते हैं, तो ये राजद के लिए कोई नई बात नहीं है, ये लोग हमेशा से यही करते आये हैं। जातियों को उकसाना, भड़काना और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करना राजद का पेशा रहा है। इन्होंने सिर्फ मेरी या सरकार में अन्य नेताओं के साथ असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार नहीं किया है बल्कि समस्त बिहार को गाली दी है। जो न सिर्फ अक्षम्य है बल्कि घोर निंदनीय भी है।

The Kashmir Files की समीक्षा भी की

राबड़ी देवी के कथन पर जवाब से ठीक पहले अशोक चौधरी ने फेसबुक पोस्ट किया, वो The Kashmir Files की समीक्षा पर आधारित रही। अशोक चौधरी ने ‘अपनी बात’ कहते हुए लिखा कि पिछले कई दिनों से ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बड़ी चर्चा सुन रहा था समय की कमी के बावजूद फिल्म पर लगातार चल रही चर्चाओं से मन में जो कौतूहल बना हुआ था। उसी क्रम में पत्नी के साथ समय निकालकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने चला गया। जब विवेक अग्निहोत्री जी की फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखी तो ऐसा लगा कि उन्होंने क्रूर और जिहादी मानसिकता वाले लोगों के दरिंदगी से भरे चेहरे और कश्मीरी पंडितों के जरूरी मानवीय मुद्दे को स्क्रीन पर अच्छे से उकेरा है। लेकिन इस प्रयास में उन्होंने एक पूरी कौम पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जहाँ मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड को ऐसे हृदयविदारक दृश्यों को सेंसर करने की आवश्यकता थी।

सीन के फिल्मांकन पर आपत्ति जताई

अशोक चौधरी ने फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक दृश्य में 25 लोगों को गोली मारी जाती है। एक-एक का दृश्य हमें स्क्रीन पर दिखाया जाता है। मैं मानता हूं कि ये नृशंस कृत्य थे लेकिन इस प्रकार से इनका फिल्मांकन दर्शकों को गलत रूप से व्यथित कर सकता है।

Related Post

सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

May 12, 2025
आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

May 12, 2025

कांग्रेस का टिकट चाहिए.. राजेश राम ने जारी किया QR कोड स्कैनर, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया शुरु

May 12, 2025

डोनाल्ड ट्रंप पर गरम हुए आरजेडी नेता मनोज झा.. बोले- आपको ‘चौधराहट’ पसंद है

May 12, 2025

नरसंहार के दौर का जिक्र

अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि बिहार में एक दौर था जब यहां के लोगों ने 100 से अधिक नरसंहार देखे। लेकिन पिछले 17 वर्षों के दौरान हमने इसे भूल कर नए बिहार के लिए आपसी सद्भावना बनाई है। जो हमारे यशश्वी नेता श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली सरकार के, जनमानस के लिए एवं बिहार के विकास के लिए किये गए प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने आगे लिखा कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को सर्वाधिक प्रभावित करता है। कहा जाता है कि ‘One minute of video is worth million words’ (एक मिनट का वीडियो मिलियन शब्दों के बराबर है)। इसीलिए मेरा मानना है कि जब हमारे पास जन मानस को वृहद् रूप से प्रभावित करने वाला माध्यम हो तो उसका प्रयोग हमें ज़िम्मेदारी से समाज के लोगों के मनोभाव पर विपरीत प्रभाव दिए बिना करना चाहिए। रक्त रंजित दृश्यों से परे सरकार के स्तर पर आज के कश्मीर के लिए किये जाने वाले प्रयासों को दिखाना भी मेरी समझ से उचित होता।

Tags: Ashok choudhariBiharNewsNitish Kumarrabri devi
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर.. नम आंखों से दी गई विदाई

by RaziaAnsari
May 12, 2025
0

सीजफायर के तीन घंटे बाद ही शनिवार की देर शाम पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बिहार के छपरा...

आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी.. तेजस्वी यादव ने कहा- पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए

by RaziaAnsari
May 12, 2025
0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

कांग्रेस का टिकट चाहिए.. राजेश राम ने जारी किया QR कोड स्कैनर, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया शुरु

कांग्रेस का टिकट चाहिए.. राजेश राम ने जारी किया QR कोड स्कैनर, डिजिटल आवेदन प्रक्रिया शुरु

by RaziaAnsari
May 12, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक बड़ा कदम उठाया...

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव खोखली इबारत नहीं.. संसद में किस पर भड़क गए RJD सांसद मनोज झा?

डोनाल्ड ट्रंप पर गरम हुए आरजेडी नेता मनोज झा.. बोले- आपको ‘चौधराहट’ पसंद है

by RaziaAnsari
May 12, 2025
0

भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी मारे गए। भारत और पाकिस्तान सीजफायर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
भारत-पाकिस्तान DGMO वार्ता संपन्न : सीजफायर पर सहमति, कई अहम मुद्दों पर बनी बात

भारत-पाकिस्तान DGMO वार्ता संपन्न : सीजफायर पर सहमति, कई अहम मुद्दों पर बनी बात

May 12, 2025
शरद पवार ने विशेष संसदीय सत्र के बजाय सर्वदलीय बैठक की वकालत की

शरद पवार ने विशेष संसदीय सत्र के बजाय सर्वदलीय बैठक की वकालत की

May 12, 2025
संभल में बीमा धोखाधड़ी और हत्या का सनसनीखेज खुलासा: अनाथ युवाओं को बनाया निशाना, ₹3.5 करोड़ हड़पे

संभल में बीमा धोखाधड़ी और हत्या का सनसनीखेज खुलासा: अनाथ युवाओं को बनाया निशाना, ₹3.5 करोड़ हड़पे

May 12, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.