Bihar Politics: आज से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव भी होना है। इसलिए राजनीति में बयानबाजियों का दौर जोरों पर है। आज सदन के बाहर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और अब सरकार नीतीश से संभल नहीं रही।
इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें, क्योंकि वह युवा हैं और राज्य को बेहतर समझ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला और कहा कि बाहरी राज्यों में रहने वाले लाखों बिहारियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।