बिहार में RJD के नेताओं पर जांच एजेंसियों की छापेमारी को लेकर एकबार फिर से बिहार सरकार ने अपने निशाने पर PM मोदी को लिया है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब मीडिया वालों ने भ्रष्टाचारियों को बचाने से जुड़ा सवाल पूछा तो दोनों भड़क गए। और उल्टे BJP को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया।
भ्रष्टाचारियों को कभी बर्दास्त नहीं किया- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। जब उनसे मीडिया वालों ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कुछ राजनीतिक दल भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दास्त नहीं किया है। जो ऐसी बात कर रहे वो पहले अपना देखे।
BJP के नेताओं पर क्यों नहीं पडता छापा- तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने जांच एजेंसियों की छापेमारी को लेकर BJP पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि देश में BJP के 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद हैं। पर आज तक एक भी BJPके एक भी सांसद और विधायक पर जांच एजेंसियों की छापेमारी क्यों नहीं हुई। केंद्र सरकार सिर्फ विपक्ष को दबाने में लगी हुई है।




















